Jaunpur News: एटीएस लेक्चर्स वेलफेयर एसोसिएशन समाज कल्याण की मुहिम लायी रंग

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: एटीएस लेक्चर्स वेलफेयर एसोसिएशन समाज कल्याण की मुहिम लायी रंग


शेष वरिष्ठ प्रधानाचार्यों के 7600 ग्रेड-पे मिलने की जगी आस

शेष प्रधानाचार्यों को अभी 5400 ग्रेड—पे का दिया जा रहा वेतन

विनोद कमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मटियारी गांव में संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राम बिहारी मौर्य ने 13 वरिष्ठ प्रधानाचार्यों को ग्रेड-पे 7600 का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री व समाज कल्याण मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही कहा कि ग्रेड-पे 7600 के लंबे समय से लंबित इस मांग को लेकर एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सक्सेना की भूमिका मुख्य है जिनकी बदौलत 13 वरिष्ठ प्रधानाचार्य लाभान्वित हुए हैं। उहोंने कहा कि जनपद में संचालित तीन विद्यालय के प्रधानाचार्य के साथ शेष बचे प्रधानाचार्य भी जल्द ही लाभान्वित होंगे जिसको लेकर प्रधानाचार्यो में खुशी की लहर साफ देखी जा सकती है। विदित हो कि 3 चरणों में कुल 93 प्रवक्ताओं की पदोन्नति प्रधानाचार्य के पद पर हुआ था जिसमें पहले चरण के 13 प्रधानाचार्यों को उच्चतम न्यायालय के आदेश से शासन द्वारा 7600 ग्रेड पे वेतन दिया जाने लगा है। शेष प्रधानाचार्यों को अभी 5400 ग्रेड पे का वेतन दिया जा रहा है। शेष सभी प्रधानाचार्यो ने भी 7600 ग्रेड पे के वेतन की मांग की गयी है।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!