national News: अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा ने की तैयारी बैठक

Aap Ki Ummid
follow us

 


national News: अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा ने की तैयारी बैठक




स्वजातीय बन्धुओं ने विचार-विमर्श करके बनायी रूप—रेखा

अहमदाबाद। जनपद के बापूनगर में स्थित डायमंड स्क्वायर (द बिजनेस सेंटर) के हाल में बैठक हुई जहां आगामी 16–17 अक्टूबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं भव्य सांस्कृतिक गरबा महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गयी।



बैठक में आगामी दोनों दिनों के कार्यक्रम की सम्पूर्ण रूप—रेखा, अतिथि स्वागत, आवास, भोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गरबा सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी समाजजनों ने कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु उत्साहपूर्वक अपने सुझाव एवं पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पन्ना लाल जायसवाल, मदन लाल जायसवाल, सुरेश जायसवाल, संजय जायसवाल, अजय जायसवाल, निरंजन जायसवाल, हरि प्रकाश जायसवाल, राजू साव, कमलेश जायसवाल, हर्षद जायसवाल, रवि जायसवाल, पंकज जायसवाल, संजय जायसवाल, डॉ. हर्षा जायसवाल (बड़ौदा), सविता जायसवाल सहित गुजरात प्रदेश एवं अहमदाबाद के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, समाजसेवी, महिला एवं युवा टीम तथा बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।



बैठक के पश्चात सभी ने साथ में भोजन ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, आत्मीयता, एकता एवं पारिवारिक वातावरण देखने को मिला। सभी के उत्साह को देखकर पूर्ण विश्वास है कि 16–17 अक्टूबर का राष्ट्रीय आयोजन हम सभी के सामूहिक सहयोग से भव्य, सुव्यवस्थित एवं यादगार बनेगा। अन्त में मदन लाल जायसवाल ने समस्त समाज बंधुओं, मातृशक्ति एवं युवा साथियों का हृदय से आभार जताया।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!