Jaunpur News: महिला को परेशान करने एवं विरोध करने पर पति को मनबढ़ों ने जमकर पीटा

Aap Ki Ummid
follow us

 नामजद तहरीर पर 5 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना अन्तर्गत कुकुहा गाँव में एक विवाहिता को लगातार परेशान करने और इसका विरोध करने पर उसके पति को जमकर मारपीट देने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के कुकुहा गांव निवासी वीरेन्द्र राजभर ने बीते 24 अगस्त को थाने पर नामजद तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी करिश्मा को गांव के ही एक व्यक्ति बृजेश कुमार द्वारा लगातार मोबाइल पर वीडियो कॉल करके परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि आरोपी द्वारा विभिन्न नंबरों से फोन कर अभद्रता की जाती थी और मना करने पर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। जब इस बात की जानकारी विवाहिता करिश्मा के पति वीरेन्द्र राजभर को हुई तो वह बीते 23 अगस्त की रात लगभग 8 बजे उक्त व्यक्ति के घर उलाहना देने चले गये।

आरोप है कि वहाँ मौजूद अन्य परिजनों ने उलाहना देने पर वीरेन्द्र के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे जमकर मारपीट दिये। पुलिस ने वीरेंद्र राजभर के नामजद तहरीर पर सोमवार को कुकुहा गांव के बृजेश कुमार, अजय कुमार, चनरमा, पूजा और निर्जला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।


ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!