दूर-दराज से पहुंचे कलाकारों ने बांधा समां
देर रात तक गूंजते रहे भक्ति गीत
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। महादेव मंदिर परिसर में आयोजित 23वां विशाल भंडारा एवं शिव जागरण भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव का दर्शन-पूजन किया और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर देर रात तक भक्ति गीतों और जयकारों से गूंजता रहा।
शिव जागरण में दूर-दराज से पहुंचे कलाकारों ने अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों और शिव महिमा से जुड़े गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर का माहौल शिवमय बना रहा। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई थी जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। देर रात तक भंडारा और भक्ति संगीत का सिलसिला चलता रहा।
आयोजन को सफल बनाने में राकेश श्रीवास्तव (बच्चू लाल), प्रदीप अग्रहरि, प्रवीण श्रीवास्तव, सियाराम अग्रहरि, सतीश श्रीवास्तव, सतीश गुप्ता एडवोकेट, संजय श्रीवास्तव, वीरेंद्र अग्रहरि, अमित अग्रहरि, किशन अग्रहरी, सुधीर श्रीवास्तव, काली जायसवाल, मुकेश जायसवाल, नीरज श्रीवास्तव, लाल बहादुर सोनी, दिव्यांशु, कुलदीप, दीपक, आयुष, सन्नी, विक्की, शिब्बू, शुभम, अखिलेश, पुल्लू सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, कलाकारों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
.jpg)






