Lucknow News: गूगल मीट में छलका टीबी कर्मचारियों का दर्द

Aap Ki Ummid
follow us
Lucknow News: गूगल मीट में छलका टीबी कर्मचारियों का दर्द


सरकार से सेवा, सुरक्षा एवं आयुष्मान कार्ड की भावुक अपील

आरएल पाण्डेय/शुभम जायसवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्षय रोग वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक संघ की गूगल मीट में प्रदेश अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के टीबी कर्मचारियों ने कर्मचारी हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में आयुष्मान कार्ड, वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा एवं समायोजन, 2–3 वर्षों से लंबित इंक्रीमेंट के समाधान, म्युचुअल ट्रांसफर में आई त्रुटियों के निस्तारण, हाई रिस्क अलाउंस तथा सैलरी रिवाइज की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत वर्षों से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सेवाएं देने के बावजूद उन्हें अब तक पर्याप्त सामाजिक एवं स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों के कारण कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक एवं मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

टीबी कर्मचारी प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य में निरंतर महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने सरकार से अपील किया कि कर्मचारियों की वर्षों की सेवा और समर्पण को देखते हुए आयुष्मान कार्ड, सेवा सुरक्षा, समायोजन, रुके हुए इंक्रीमेंट का समाधान, म्युचुअल ट्रांसफर की त्रुटियों के निस्तारण, हाई रिस्क अलाउंस तथा वेतन पुनरीक्षण पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए, जिससे हजारों टीबी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को सुरक्षा और सम्मान मिल सके।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!