शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार शनिवार को ज जिला कार्यालय मासिक बैठक हिुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने किया।
इस मौके पर श्री मौर्य ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
इस दौरान पूर्व विधायक राज नारायण बिन्द, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, संजय सरोज, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश अहीर, महेन्द्र प्रताप यादव नेपाल, इरशाद मंसूरी, सुशील श्रीवास्तव, आलोक यादव, मालती निषाद, रामजतन यादव, नन्द लाल यादव, निजामुद्दीन अंसारी, राम अकबाल यादव, आनन्द गुप्ता, रमेश साहनी, अच्छे लाल गौतम, लक्ष्मीशंकर यादव, रवि यादव सहित तमाम वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रवण जायसवाल, सुशील दुबे, दिनेश यादव फौजी, ऋषि यादव संस्थापक समाजवादी कुटिया, धीरज बिन्द, आरिफ अंसारी, आजाद यादव सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।
इस दौरान मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के नद्दीरामपुर निवासी अशोक मिश्रा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। बैठक के उपरांत सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव उषा जायसवाल के पिता बसंत लाल गुप्ता सहित जनपद के अन्य पीडीए परिवारों में हुये दुखद निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। साथ ही शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।
.jpg)






