अतुल जायसवाल
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गहरौल गांव के पास सड़क पार कर रहे एक सांप को बचाने के प्रयास में अचानक बाइक सवार ने अपनी संतुलन खो दिया और बाइक सड़क पर गिर गई। इससे उसके सर के पिछले हिस्से पर गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही आस—पास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने और सड़क पर बिक्री गिट्टियों को हटाने की मांग किया है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटना न हो।
दो थानों की बीच का मामला होने के कारण पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। वहीं परिजन सीएससी ब्लाक बरसठी पर 2 घंटे हंगामा किये। मुकदमा दर्ज करने के लिए मांग कर रहे थे। इसके बाद रामपुर थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर लिखा—पढ़ी करके शव को कब्जे में लेकर रामपुर थाने ले आई। पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
बता दें कि मृतक दीपक सरोज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरसठी में तैनात एआरओ के पद पर पिछले दो वर्षों के अधिक समय से अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शुभचिंतकों को और परिवार के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
.jpg)







