Jaunpur News: राज्य शिक्षक सम्मान के लिये संजय मिश्रा का हुआ चयन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: राज्य शिक्षक सम्मान के लिये संजय मिश्रा का हुआ चयन




जनपद के परिषदीय शिक्षकों की कर्मठता का प्रमाण: अमित

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री व जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कंपोजिट विद्यालय गरियाव के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं मुंगराबादशाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष संजय मिश्रा को उत्तर प्रदेश के सर्वोच्च 'राज्य शिक्षक सम्मान' सूची में स्थान बनाने पर बधाई दिया। 

श्री सिंह ने आगे कहा कि संजय मिश्रा जी ने अपने उत्कृष्ट शिक्षण कार्य और नवाचारों के बल पर यह सर्वोच्च मुकाम हासिल किया है। पूरे जनपद के प्रतिनिधित्व के रूप में उनका यह चयन बेसिक शिक्षा परिवार की कर्मठता और शिक्षकों के समर्पण को रेखांकित करता है। आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री जी द्वारा उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सफलता जनपद के शिक्षकों में एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करेगी।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!