बिपिन सैनी
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। जनपद के लाल राष्ट्रीय पहलवान सेना लालजी यादव का थाईलैंड से लौटने के बाद भारतीय शैली कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष केशरी सिंह के कैम्प कार्यालय जगदीशपुर में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष ने कहा कि लालजी पहलवान ने जौनपुर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है जिससे हम लोगों को फक्र है।
इसी क्रम में कुश्ती संघ के संरक्षक/शिक्षाविद डॉ ब्रजेश यदुवंशी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय इंडिया थाइलैंड मैत्री कुश्ती प्रतियोगिता में लालजी पहलवान ने निर्णायक की भूमिका निभा करके जौनपुर की पहचान अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहुंचाई है जिससे पूरा जौनपुर गौरवान्वित है।
विदित हो कि लालजी पहलवान के रेफरी कार्य से प्रभावित होकर भारतीय शैली कुश्ती संघ के राष्ट्रीय चेयरमैन एशिया चैंपियन राम आसरे पहलवान ने बधाई दी। स्वागत समारोह में फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन कुश्ती के सीनियर नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट राममूरत पहलवान, केशरी सिंह, डॉ ब्रजेश यदुवंशी, रामहित प्रधान, बांके लाल यादव, तेज बहादुर यादव, लाले पाल, सुभाष पहलवान चौकियां, अनिल सिंह, आलोक यादव, सुरेंद्र, वीर अर्जुन आदि उपस्थित रहे।
.jpg)






