5 बार पास की यूजीसी-नेट परीक्षा, छठी बार हासिल की जेआरएफ
भारतीय इण्टरमीडियट कालेज से की एलकेजी से इटर तक की पढ़ाई
विनोद कुमार
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कोइलारी गांव निवासी गौरव सिंह पुत्र सत्यभान सिंह ने अपनी मेहनत और बेहतर रणनीति के दम पर शिक्षा के क्षेत्र में खास उपलब्धि हासिल की है। वे 5 बार यूजीसी-नेट परीक्षा पास करने के बाद छठें प्रयास में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उनकी उपलब्धि से परिवार के साथ ही गांव और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। विदित हो कि गौरव सिंह ने एलकेजी से इंटरमीडिएट की पढ़ाई भारतीय इंटरमीडियट कॉलेज से किया। ग्रेजुएशन व पोस्टग्रेजुएशन की पढ़ाई इलाहाबाद इन्वर्सिटी से पूरी करने के बाद वह यूजीसी-नेट की तैयारी में जुट गईं। वे 5 बार यूजीसी-नेट परीक्षा पास करने के बावजूद उन्होंने जेआरएफ की सफलता के लिए प्रयास जारी रखा। छठे प्रयास में उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने जेआरएफ परीक्षा में सफलता हासिल कर ली।
परिवार को दिया सफलता का श्रेय
गौरव सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, शिक्षकों और तैयारी के दौरान मार्गदर्शन करने वाले साथियों को दिया। साथ ही आगे कहा कि लक्ष्य के प्रति लगातार मेहनत और सही रणनीति के साथ तैयारी करने से सफलता हासिल की जा सकती है।
प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करना कालेज के लिये गर्व की बात: अरविन्द
भारतीय इंटरमीडियट कॉलेज के प्रबंधक अरविंद सिंह ने कहा कि गौरव की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करना गौरव के साथ-साथ कालेज के लिए भी गर्व का विषय है।गौरव ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से यह उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत का काम किया है।
.jpg)







