अजय पाण्डेय
जौनपुर। नगर के नईगंज में स्थित एक होटल में शनिवार को ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की जिला अधिवेशन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी रहे जहां जिले भर से आये कोटेदारों ने कमीशन वृद्धि सहित विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया।
जिलाध्यक्ष हरशु सिंह ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए सभी कोटेदारों से एकजुट होकर संगठन के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यकारी जिलाध्यक्ष दयाशंकर निगम ने कहा कि लखनऊ में आयोजित विशाल प्रदर्शन में 30 से 35 हजार कोटेदारों की भीड़ का प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी द्वारा कुशलतापूर्वक संचालन उनकी उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता का परिचायक है।
तहसील अध्यक्ष मड़ियाहूं महेंद्र यादव ने कहा कि जनपद के सभी कोटेदार संगठन के साथ मजबूती से खड़े हैं और प्रदेश नेतृत्व द्वारा लिए गए प्रत्येक निर्णय का अक्षरशः पालन करेंगे।जिला महासचिव पद्माकर उपाध्याय ने भी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। सभी ब्लॉक एवं तहसील अध्यक्षों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की एकजुटता पर बल दिया तो प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में कार्य करने का संकल्प दोहराया।
अधिवेशन में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक कोटेदारों का कमीशन बढ़ाकर 200 प्रति क्विंटल नहीं किया जाता तब तक जनपद के सभी कोटेदार राशन का उठान एवं वितरण कार्य पूर्णतः बंद रखेंगे। इस दौरान तहसील अध्यक्ष महेंद्र यादव के पुत्र के भारतीय नौसेना में पायलट बनने पर उन्हें सम्मानित करते हुए बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
.jpg)







