Jaunpur News: दो सप्ताह में दूसरी बार जला ट्रांसफार्मर, 3 गांवों में बिजली संकट से किसान बेहाल

Aap Ki Ummid
follow us

गौसपुर, इमामपुर बाजार और ताजुद्दीनपुर में 48 घण्टे से अंधेरा

ग्रामीणों ने 400 केवी ट्रांसफार्मर की उठायी मांग

बृजेश यादव

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक के अन्तर्गत गौसपुर बाजार में स्थापित 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर दो सप्ताह के भीतर दूसरी बार जल जाने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और धान की खेती के महत्वपूर्ण समय में बिजली आपूर्ति ठप होने से किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं जिससे फसलों पर संकट गहरा गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार करीब दो सप्ताह पहले अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। ग्रामीणों की मांग और क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह के प्रयास से नया ट्रांसफार्मर लगाया गया लेकिन वह एक सप्ताह भी नहीं चल सका और फिर जल गया। पिछले 48 घंटे से गौसपुर, इमामपुर बाजार और ताजुद्दीनपुर गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित है।

ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर पर लगातार ओवरलोड रहने के कारण आए दिन बिजली कटौती होती रहती है। इस संबंध में शिकायत किए जाने पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 6 माह पहले इमामपुर के युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा एडवोकेट ने तत्कालीन एसडीओ को प्रार्थना पत्र देकर गौसपुर में अतिरिक्त 100 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी, ताकि ओवरलोड की समस्या दूर हो सके। उस समय एसडीओ एवं जेई ने प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा था और जानकारी के अनुसार इसकी औपचारिक प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।

अब ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह से मिलकर 250 केवीए ट्रांसफार्मर को बढ़ाकर 400 केवीए करने अथवा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग किया है। विधायक ने भी संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर क्षेत्र की ओवरलोड समस्या का शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो खेती-किसानी के साथ-साथ आम जनजीवन भी गंभीर रूप से प्रभावित होगा।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!