राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव सहित तमाम लोगों ने दीं शुभकामनाएं
अटूट विश्वास, स्नेह एवं सहयोग से ही सफलतापूर्वक पूरे हुये 8 वर्ष: डा. हरिनाथ
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। नगर के नईगंज में स्थित श्री कृष्णा न्यूरो एवं मानसिक रोग चिकित्सालय की 8वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव रहे जिनके चिकित्सालय पहुंचने पर अस्पताल के प्रमुख डॉ. हरिनाथ यादव ने अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया।
इस मौके पर मंत्री यादव ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा चिकित्सालय के 8 सफल वर्षों के लिए डॉ. हरिनाथ यादव और उनकी पूरी टीम को शुभकामना दिया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर/सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता आईपीएस को भी चिकित्सालय की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वर्षगांठ समारोह में जिले की तमाम प्रतिष्ठित हस्तियों, चिकित्सकों, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर चिकित्सालय परिवार को बधाई दिया।
व्यवस्थाओं की देख—रेख डॉ. हरिनाथ यादव के बड़े भाई एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमानाथ यादव ने किया।
वहीं डॉ. हरिनाथ यादव ने कहा कि क्षेत्रवासियों के अटूट विश्वास, स्नेह और सहयोग के बल पर चिकित्सालय ने निस्वार्थ सेवा के 8 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। उन्होंने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी विश्वास और समर्पण के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का संकल्प दोहराया। साथ ही स्थापना दिवस पर सभी से "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील किया, ताकि धरती को हरा-भरा और समृद्ध बनाया जा सके। अंत में चिकित्सालय की ओर से उपस्थित लोगों को पौधों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)






