दो घण्टे बाद मिला शव, परिवार में मचा कोहराम
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरगुदर पुल से बुधवार सुबह सई नदी में छलांग लगाकर बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा ने जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे तक चले तलाश अभियान के बाद छात्रा का शव नदी से बरामद कर लिया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
जानकारी के अनुसार डीह जहनिया गांव निवासी मुन्नालाल प्रजापति की पुत्री श्वेता प्रजापति 17 वर्ष क्षेत्र के गुलजारगंज-रईया स्थित एक डिग्री कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 7 बजे वह किसी बात से नाराज होकर घर से साइकिल लेकर निकली और बरगुदर पुल पर पहुंचकर सई नदी में छलांग लगा दी। मौके से छात्रा की लाल रंग की साइकिल और चप्पल मिला।
घटना के समय पुल से गुजर रहे राहगीरों ने छात्रा को नदी में कूदते देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विनोद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारकर तलाश अभियान शुरू कराये। करीब 2 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद पुल से लगभग 50 मीटर आगे नदी में छात्रा का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और छात्रा के परिजन मौके पर पहुंच गये।
.jpg)





