सपा सुप्रीमो के निर्देश पर जौनपुर में सपाजनों ने पूर्व सांसद को किया याद
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवाद के प्रख्यात चिंतक एवं दार्शनिक, पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जनेश्वर मिश्र की 94वीं जयंती जिला कार्यालय सदर चुंगी अल्फस्टीनगंज में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में मनी।
इस मौके पर उपस्थित सपाजनों ने श्री मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इसके उपरांत जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई जिसका संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि मिश्र जी समाजवादी विचारधारा के प्रखर चिंतक, संघर्षशील नेता और गरीबों, किसानों, मजदूरों एवं वंचितों की आवाज थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजवादी मूल्यों और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित किया। उनके विचार और संघर्ष आज भी समाजवादियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वहीं उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने 2027 में समाजवादी विचारधारा की सरकार बनाने तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
गोष्ठी को पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, मो. अरशद खान, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल, हिसामुद्दीन शाह, रमापति यादव, श्याम बहादुर पाल, हीरा लाल विश्वकर्मा, महेंद्र प्रताप यादव नेपाल, इरशाद मंसूरी, मालती निषाद, दीपक विश्वकर्मा, हरिश्चंद प्रभाकर, अजय विश्वकर्मा, निजामुद्दीन अंसारी, नीरज पहलवान, राजेश यादव सहित अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया।
इस अवसर पर दिनेश यादव फौजी, सुशीला यादव, पिंकी गुप्ता, आनन्द गुप्ता, भानु प्रताप मौर्य, धर्मेंद्र सोनकर, सतीश यादव, रविन्द्र यादव एडवोकेट, डॉ. जंग बहादुर यादव, गुड्डू सोनकर, धर्मेंद्र मौर्य सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।
.jpg)





