Jaunpur News: दुकान में घुसकर मनबढ़ों ने दुकानदार को लाठी—डण्डे से पीटा

Aap Ki Ummid
follow us

घायल के नामजद तहरीर पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव के पास स्थित सहज जनसेवा केंद्र व मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर घुसकर दुकानदार युवक को मारपीट कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बिछिलापुर गांव निवासी जंग बहादुर यादव ने शनिवार को शाम थाने पर तहरीर देकर बताया कि उनकी दुकान स्टेट बैंक की मुख्य शाखा आरा के बगल में स्थित है। बीते 14 अगस्त को उनकी पत्नी से विवाद हो गया था जिसके बाद वह अपने मायके चली गईं।

आरोप है कि इसी बात से खुन्नस रखकर 15 अगस्त को दोपहर उनके साले पंकज यादव निवासी दरियावगंज थाना बक्शा और रौनक निवासी गद्दोपुर थाना गौराबादशाहपुर उनकी दुकान पर आ धमके और लाठी डंडे से हमला कर दिए। इस घटना में जंग बहादुर यादव (35) घायल हो गया। उसके सिर में चोट आई।

इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष गंगा सागर मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर उसका मेडिकल करवाकर आरोपी पंकज यादव और रौनक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!