Jaunpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार की हुई मौत, पत्नी—बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार की हुई मौत, पत्नी—बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़




आभूषण व्यवसायी के यहां नौकरी करके परिवार का करता था भरण-पोषण

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी के पास रविवार को अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तिलकधारी गौड़ (65) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार खानपुर चौरवा गांव निवासी तिलकधारी गौड़ पुत्र निहोर सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार स्थित आभूषण व्यवसायी के यहां नौकरी करते थे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इसी नौकरी से वह परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार दोपहर वह बाइक से सरायमोहिउद्दीनपुर की ओर से शाहगंज जा रहे थे। इसी दौरान शाहगंज की तरफ से सुल्तानपुर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने उन्हें उपचार के लिए शाहगंज स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सरपतहां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दें कि तिलकधारी गौड़ के 3 बेटे दीपचंद, आशीष और विकास तथा एक बेटी है। सभी शादी—शुदा हैं। बड़ा बेटा दीपचंद बाजार में तंदूरी रोटी बनाकर परिवार चलाता है, जबकि आशीष घर पर रहता है। छोटा बेटा विकास रोजी-रोटी के लिए मुंबई में रहकर काम करता है। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी। ऐसे में कमाने वाले तिलकधारी की मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी संतरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है।

ग्रामीणों के अनुसार तिलकधारी मेहनती और ईमानदार व्यक्ति थे। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बच्चों की जिम्मेदारियां पूरी की थीं। उनकी अचानक मौत से परिवार और ग्रामीणों में गहरा दुख है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!