Jaunpur News: सारनाथ मन्दिर में हुआ सामूहिक महारूद्राभिषेक

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: सारनाथ मन्दिर में हुआ सामूहिक महारूद्राभिषेक


108 पार्थिव शिवलिंग का हुआ पूजन

भव्य श्रृंगार एवं भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

बक्शा, जौनपुर। श्रावण मास पर बक्शा क्षेत्र के उतरेजपुर शम्भूगंज स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं प्राचीन स्वयंभू सारनाथ महादेव मंदिर परिसर में रविवार को 108 पार्थिव शिवलिंग पूजन, सामूहिक महारुद्राभिषेक, भव्य श्रृंगार एवं भंडारे का आयोजन हुआ। धार्मिक अनुष्ठान सुबह नौ बजे शुरू हुआ और दोपहर बाद विधिवत समापन हुआ।

मंदिर की संरक्षिका एवं पुजारिन माला शुक्ला ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए 108 पार्थिव शिवलिंग पूजन, सामूहिक महारुद्राभिषेक एवं भव्य श्रृंगार का आयोजन हुआ। धार्मिक अनुष्ठान मुख्य आचार्य अमित जी महाराज, श्री अयोध्या धाम एवं आचार्य पंकज शुक्ला, सारनाथ महादेव मंदिर के सानिध्य में संपन्न कराया गया।

महारुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना किया। इस दौरान मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा।

आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के व्यवस्थापक शिवाजी शुक्ला रहे। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

धार्मिक आयोजन को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने मंदिर परिसर सहित आस—पास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित किया जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!