Jaunpur News: ज्ञाना इण्टरनेशनल प्ले स्कूल में धूमधाम से मनाया गया सावन महोत्सव

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: ज्ञाना इण्टरनेशनल प्ले स्कूल में धूमधाम से मनाया गया सावन महोत्सव


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में स्थित ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल में सावन महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान शंकर, माता पार्वती, कांवड़िया एवं अन्य आकर्षक वेशभूषाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

वेश—भूषा प्रतियोगिता में भगवान शंकर के रुप में कियान ने प्रथम, अथर्व एवं रुद्राक्ष ने द्वितीय तथा देवांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं माता पार्वती के रुप में नैंसी ने प्रथम, तृषा ने द्वितीय तथा अर्विका एवं अनिका ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। भारत माता के रुप में प्रतिभाग करने वाली कियारा को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों श्रेयांश, शिवांश, अश्वित, विवान, तनीषा, कृष, वामिका, कृषिका, जीवन्या और प्रियांशी को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। बच्चों ने सावन एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े विभिन्न रूपों को अपनी वेशभूषा के माध्यम से प्रस्तुत किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य डा. अनामिका मिश्रा ने प्रतियोगिता में बच्चों को प्रतिभाग कराने के लिए सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ रागिनी, ज्योति, स्नैना, रिशु, स्वाति, मंजू, रीमा, अजय आदि मौजूद रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!