राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। खेतासराय-खुटहन मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी के पास शनिवार दोपहर नाली निर्माण के दौरान पानी की सप्लाई पाइप फट गई। पाइप फटने से सड़क पर पानी बहने लगा और नगर की पानी की आपूर्ति ठप हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मार्ग पर नाली निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान जेसीबी के फावड़े की चपेट में आने से सीमेंट की पानी सप्लाई पाइप क्षतिग्रस्त हो गई। पाइप फटते ही पानी सड़क पर बहने लगा। इसकी जानकारी होने पर मोटर बंद कर पानी की आपूर्ति रोक दी गई। पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण नगर में कुछ समय के लिए पानी की सप्लाई बाधित रही जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
.jpg)






