बरसठी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के निगोह से मीरगंज जाने वाले मुख्य मार्ग पर आदमपुर गांव की यादव बस्ती के पास शनिवार शाम करीब 4 बजे अचानक हरा बबूल का पेड़ उखड़कर बीच सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के सिपाही रवि यादव मौके पर पहुंचे और पेड़ को हटाकर रास्ता खुलवाने के लिए राहत कार्य में जुट गए। पेड़ हटाने में समय लगने के कारण काफी देर तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।
Jaunpur News: बीच सड़क पर उखड़कर गिरा बबूल का पेड़, आवागमन बाधित
अगस्त 08, 2026
follow us
.jpg)





