Jaunpur News: सप्त दिवसीय महामृत्युंजय-विद्या पाठ का हुआ समापन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सप्त दिवसीय महामृत्युंजय-विद्या पाठ का हुआ समापन


विशाल भण्डारे का हुआ आयोजन, लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

विधायक ने सरकारी राशन की दुकान के भवन का किया उद्घाटन

डाॅ. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के भगासा गांव स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दूबे के नेतृत्व में चल रहे सप्त दिवसीय महामृत्युंजय एवं विद्या पाठ का बुधवार को हवन-पूजन के साथ समापन हुआ। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के भवन  का उद्घाटन किया।

पुरोहित बंधु तिवारी के नेतृत्व में सप्ताह भर पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दूबे और उनकी पत्नी सीता देवी ने विधि-विधान से पूजन कर पाठ का शुभारंभ कराया था। बुधवार को सात विद्वान ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन कराया और पाठ का समापन हुआ। विद्वान ब्राह्मणों ने महामृत्युंजय पाठ को मानव जीवन के दैहिक, दैविक और भौतिक तीनों तापों से मुक्ति का सशक्त माध्यम बताया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, एडीओ पंचायत जय प्रकाश मौर्य, सचिव जितेंद्र शाह, सौरभ मिश्रा, तुलसी दूबे, मनोज पाण्डेय, सदानंद दूबे समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में ग्राम प्रधान राम प्रकाश दूबे ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!