Jaunpur News: जहरीले जंतु के काटने से किशोर की हुई मौत, सर्पदंश की आशंका

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जहरीले जंतु के काटने से किशोर की हुई मौत, सर्पदंश की आशंका


डाॅ. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र में मंगलवार रात किसी जहरीले जंतु के काटने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने सर्पदंश की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस के अनुसार मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। किशोर की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार कम्मरपुर गांव निवासी दीप नारायण का 15 वर्षीय पुत्र अनमोल मंगलवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। काफी देर बाद तबीयत बिगड़ने पर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार उस समय किशोर को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत थी लेकिन सर्पदंश के स्पष्ट लक्षण नहीं मिलने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

इकलौते बेटे की मौत से उजड़ा परिवार

मंगलवार रात दीप नरायन के परिवार के लिए काल बनकर आयी। घर का इकलौता चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। 15 वर्षीय अनमोल की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दीप नरायन के 3 संतानों में अनमोल दूसरे स्थान पर था।अनमोल की मौत से परिवार पर दुखों पर पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में चीख-पुकार सुनकर लोगों की आंखे नम हो गई। 18 वर्षीय बहन सुप्रिया, 10 वर्षीय छोटी बहन अनन्या और मां सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पिता दीप नारायण बेटे की मौत से बेसुध हैं। ग्रामीणों के अनुसार अनमोल पढ़ाई में होनहार और मिलनसार स्वभाव का था। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!