विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गंगा राम गौतम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समसपुर पानीयरिया में रविवार को लगे आरोग्य मेला का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला चिकित्सक दीक्षा साहू से उपस्थिति रजिस्टर लेकर देखा और अनिल यादव फार्मासिस्ट से दवा के रख—रखाव के बारे में जानकारी लिया। प्रयोगशाला में लैब टेक्नीशियन देवानंद मौर्या जांच के बारे में जानकारी लिया और प्रसव कक्ष देखा। आरोग्य मेला में आये मरीज से जानकारी लेते हुये एएनएम शकुंतला पाठक से बच्चों को टीकाकरण के बारे में जानकारी लिया। मौके पर आशाओं से बारिश के मौसम में मरीज को बीमारी के बारे में जानकारी लेते हुये आशाओं से पूछा कि गर्भावस्था महिला के जीवन का एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील चरण होता है। इस दौरान सही पोषण, नियमित डॉक्टरी जांच और मानसिक शांति जच्चा-बच्चा दोनों को स्वस्थ रहे। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में आशाओं को जानकारी दी गई थी। गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच हो जिससे जच्चा—बच्चा दोनों सुरक्षित हो। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान सब सही पाया गया कोई कमी नहीं मिला। निरीक्षण के दौरान सब स्टाफ उपस्थित रहे।
.jpg)






