Jaunpur News: पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां पुलिस ने रविवार को अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 4 वारंटियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सरपतहां रामाश्रय राय के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक सुरेश सिंह व चंद्रमा पांडेय की टीम ने लोढ़िया गांव निवासी कृष्ण कुमार तिवारी (54) को सुबह गिरफ्तार किया। वहीं गैरवाह गांव से सुरेंद्र और उत्तम को सुबह गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में उपनिरीक्षक शैलेश सिंह ने हमराही कांस्टेबल सर्वेश गौड़ व रिक्रूट कांस्टेबल प्रिंस साहनी के साथ सरायमोहिद्दीनपुर गांव निवासी मुन्नी लाल उर्फ मुंडे को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपित न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किए गए हैं।

ads

ads


ads

ads

ads

ads



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!