Jaunpur News: ट्रेन की चपेट से से बुजुर्ग की हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: ट्रेन की चपेट से से बुजुर्ग की हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम




शौच के लिये रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था मृतक

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के धरौरा गांव के समीप सुबह रेलवे ट्रैक पर उस समय एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया जब वह शौच करने के लिए रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था कि सुहेलदेव सुपरफास्ट ट्रेन आ गई। जब तक कि बुजुर्ग कुछ समझ पाता कि ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। 

देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। भीड़ से किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्मार्टम के लिये भेज दिया। मृतक की पहचान धारौरा गांव निवासी शिवलोचन यादव 65 वर्ष पुत्र लौटू यादव के रूप हुई। मौत की सूचना होते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों में चीख-पुकार मच गई।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!