सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के राजेपुर रामेश्वरम गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो ट्रांसफार्मर जल गये। इसके अलावा बहरीपुर गांव में कई घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गये। राजेपुर रामेश्वरम गांव के ब्राह्मण बस्ती के पास लगा 25 केवीए तथा राजेपुर पूरा बस्ती में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर आकाशीय बिजली के गिरने से जल गया। उक्त गांव में ही दलित बस्ती का ट्रांसफार्मर 4 दिन पूर्व जल गया था। सैकड़ों घरों के हजारों की आबादी के लोग अब बिजली के लिए परेशान है। लोगों के मोबाइल तक चार्ज नही हो रहा है। गर्मी से लोग बेहाल है। धान के फसल की रोपाई भी बाधित हो चुकी है। इसके अलावा आकाशीय बिजली बहरीपुर गांव में आकाशीय बिजली के गिरने से घरों के अंदर विद्युत आपूर्ति का वोल्टेज काफी हाई हो गया जिससे बिनीत सिंह के घर एसी और कई बल्ब जल गया। आशीष सिंह के घर बिजली का सभी बोर्ड व एसी तथा अशोक सिंह का स्टेबलाइजर जल गया। इसके अलावा भी कई घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गये।
Jaunpur News: दो ट्रांसफार्मर जलने से सैकड़ों घरों में मचा हाहाकार
अगस्त 02, 2026
follow us
.jpg)





