Jaunpur News: कार की चपेट में आने से बालक की हुई मौत

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: कार की चपेट में आने से बालक की हुई मौत


इटौरी बाजार में सामान खरीदने गया था मासूम

कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पर जुटे परिजन व ग्रामीण

विरेन्द्र यादव

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय बालक की मौत हो गई। वह बाजार में सामान खरीदने गया था। इसी दौरान एक आर्टिका कार की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल बालक को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद बाजार में अफरा—तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार हडहीं गांव निवासी विकास बनवासी का पुत्र खट्टूल बनवासी रविवार सुबह अपने एक साथी के साथ इटौरी बाजार सामान खरीदने गया या था। इसी दौरान बाजार निवासी एक व्यापारी अपनी आर्टिका कार सड़क पर निकाल रहा था तभी बालक कार की चपेट में आ गया और गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही सरायख्वाजा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी।

दुर्घटनाग्रस्त कार और चालक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद मृतक के परिवार के लोग और गांव के दर्जनों ग्रामीण सरायख्वाजा थाने पर जुट गये। वे मामले में उचित कानूनी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जायेगी।


ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!