Jaunpur News: हर हर महादेव' एवं 'बोल बम' के जयघोष से गूंज उठा जौनपुर

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: हर हर महादेव' एवं 'बोल बम' के जयघोष से गूंज उठा जौनपुर


महादेव की झांकियों के साथ 12 ज्योतिर्लिंग का लोगों ने किया दर्शन

हनुमान घाट से निकली शोभायात्रा में शामिल भक्तों ने किया नगर भ्रमण

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास में भगवान शिव की भव्य कांवड़ शोभायात्रा शुक्रवार को बोल बम काँवरिया संघ जौनपुर के नेतृत्व में निकाला गया। शोभायात्रा में सर्वप्रथम हनुमान घाट स्थित चौरा माता मन्दिर पर बोल बम कांवरिया संघ के संरक्षक संतोष सेठ और महासचिव विमल सिंह ने पूजन अर्चन किया। इसके बाद नारियल फोड़कर यात्रा शुभारम्भ की घोषणा किया। इसके पश्चात् चेयरमैन प्रतिनिधि राम सूरत मौर्या ने शोभायात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।


भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, डीजे सहित विभिन्न मुद्राओं में भगवान शिव की भव्य झांकियां, 12 ज्योतिर्लिंग के साथ नगर के विभिन्न स्थानों से आयीं प्रमुख झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ स‌द्भावना पुल, कजगांव पड़ाव, ओलन्दगंज, शाही पुल, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, सब्जी मण्डी, सुतहट्टी बाजार से होते हुये भण्डारी स्टेशन पर 12.30 बजे फरक्का ट्रेन से कांवरियों की रवानगी हुई। कांवरियों की शोभायात्रा पर महिलाओं ने अपने घरों से पुष्प वर्षा करके उनका स्वागत किया। जगह-जगह स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ पुलिस प्रशासन ने कांवरियों के लिये जलपान की व्यवस्था किया।


इस मौके पर संघ के अध्यक्ष सुधीर साहू ने कहा कि श्रावण मास में पूरा भारतवर्ष भगवान शिव के रंग में रंग जाता है और भगवान शिव जन कल्याण के देवता हैं। इनके पूजन से राष्ट्र धर्म और समाज का कल्याण होता है। शोभायात्रा में संघ के संरक्षक अशोक सेठ, अजय साहू, गौतम सोनी, श्रवण चौरसिया, सुभाष गर्ग, संजय मोदनवाल, अजय सेठ, संजय जायसवाल, अशोक मोदनवाल, राजन बम, उदय सेठ, कृष्णा सेठ, अनिल गुप्ता, विजय मास्टर, संजीव चौरसिया, मक्खन मास्टर, आशीष बोस, मनीष सेठ, आशीष सेठ, महेश सेठ, मनोज माहेश्वरी, सौरभ सेठ, शैलेन्द्र सेठ, लाला तार वाले, संदीप अग्रहरि, रंजीत अग्रहरि, पप्पू अग्रहरि, सुमित बम नेपाली, अनिल औजार वाले, रामू मोदनवाल, संजय साहू सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपना अमूल्य सहयोग दिया।

अन्त में संघ अध्यक्ष सुधीर साहू व महासचिव विमल सिंह ने शोभायात्रा में शामिल भक्तजनों, समाजसेवी संस्थाओं, पुलिस प्रशासन व नगर पालिका परिषद को धन्यवाद ज्ञापित किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!