Jaunpur News: नगर पालिका की दो दुकानें रिक्त, आरक्षित वर्ग के लिये आवेदन आमंत्रित

Aap Ki Ummid
follow us

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। जिलापूर्ति अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार नगर पालिका परिषद के मोहल्ला मखदूम शाह आढ़न स्थित दो रिक्त दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बताया गया कि आढ़न शॉप तथा नमाजगाह (लाल दरवाजा) शॉप की उचित दर दुकानें वर्तमान में रिक्त चल रही हैं। इन दुकानों का आरक्षण क्रमशः अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) तथा अनुसूचित जाति/जनजाति (एससी/एसटी) श्रेणी के लिए पूर्व निर्धारित है। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी 8 से 15 अगस्त के मध्य जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र एवं अन्य आवश्यक सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन ने निर्धारित अवधि में आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील किया है।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!