Jaunpur News: सीएचसी में आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ उन्मुखीकरण कार्यक्रम

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सीएचसी में आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ उन्मुखीकरण कार्यक्रम


किशोरियों के स्वास्थ्य व पोषण पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण

अनुपम मौर्य

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय एकीकरण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। जन विकास संस्थान, स्वास्थ्य विभाग एवं आईसीडीएस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 100 आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

प्रशिक्षण में किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण, माहवारी स्वच्छता, एनीमिया की रोकथाम तथा यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य एवं अधिकार (एसआरएचआर) से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं को समुदाय तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए बेहतर समन्वय का संदेश दिया गया।

इस दौरान सीडीपीओ बीनू सिंह, सीएचओ डॉ. सूर्यभान सिंह तथा बीसीपीएम समरजीत यादव ने आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। जन विकास संस्थान के परियोजना समन्वयक पीयूष पंकज ने एसआरएचआर विषयों पर प्रशिक्षण दिया। अंत में प्रतिभागियों ने इसे उपयोगी बताते हुए ऐसे प्रशिक्षण नियमित कराने की मांग किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!