शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। देव एलाइड हेल्थ इन्स्टीच्यूट एवं एएचईएच मेडिकल इन्स्टीच्यूट सीहीपुर मुरादगंज में प्राचार्य डा. आरपी यादव की अध्यक्षता में बुधवार को शोकसभा हुई। इस मौके पर इन्स्टीच्यूट के प्रबन्धक डा. मो. अयूब के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बता दें कि प्रबन्धक का सोमवार की रात हृदयगति रुक जाने से देहांत हो गया था। प्राचार्य डॉ. आरपी यादव ने कहा कि मोहम्मद अयूब ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्हें अपने व्यक्तित्व व कृतित्व के लिये सदैव याद किया जाएगा। डा. मो. अयूब अच्छे व अनुभवी व्यक्तित्व थे। शोकसभा में मौजूद छात्र-छात्राओं व स्टाफ ने दो मिनट का मौन रखा।
.jpg)





