Jaunpur News: दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल

Aap Ki Ummid
follow us

विपिन तिवारी

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बनरहिया बाग के पास सुबह करीब 11 बजे दो गाड़ियों की आमने—सामने की भिड़ंत में 3 लोगों को चोट आईं। सभी घायलों को स्थानीय और पुलिस की मदद से इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के बिथार गांव निवासी अंकित यादव और मुकेश गौतम निवासी कबिरुद्दीनपुर बुलेट से जौनपुर की तरफ विपरीत दिशा में आ रहे थे तभी आजमगढ़ से जौनपुर की तरफ आ रहे विपिन यादव पुत्र संतोष यादव चौकी पिलखुआ की बाइक से सामने से टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने सूचना 112 की पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इस बारे में थानाध्यक्ष गंगा सागर मिश्रा का कहना है कि घायलों को इलाज हेतु भेज दिया गया। फिलहाल तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही होगी।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!