अजगर को सर्पमित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, लोगों ने ली राहत की सांस
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरौनी पूरबपट्टी गांव के बलुआ पूर्वे में गुरुवार दोपहर एक घर में विशाल अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखते ही घर के लोग बाहर निकल आए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्पमित्र की मदद से अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कराया। बाद में उसे वन विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बलुआ गांव निवासी पंचम मल्लाह किसी काम से घर के अंदर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर घर में मौजूद बड़े अजगर पर पड़ी। अजगर को देखकर वह घबरा गए और तत्काल घर से बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सर्पमित्र सूरज गिरी को बुलाया गया। सर्पमित्र ने सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू कर उसे बोरे में सुरक्षित रखा। इसके बाद अजगर को वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया।
वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की कार्रवाई किया। अजगर निकलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। समय रहते अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस लिया।
.jpg)






