विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गोबरा (गुरुदेवनगर) गांव निवासी राजकुमार यादव में घर में उस समय अफरा—तफरी मच गई जब सर्प निकलने की सूचना मिली। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ से किसी ने रेस्क्यू टीम व सर्पमित्र सर्वेश कुमार को सूचना दिया। सूचना कर रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुँची और पूरी सावधानी व वैज्ञानिक तरीके से सर्प को सुरक्षित रेस्क्यू कर मौजूद लोगों को सांपों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि कॉमन करैत भारत के सबसे विषैले साँपों में से एक है, इसलिए इसे पकड़ने या मारने का प्रयास बिल्कुल नहीं करना चाहिए और न घबराना चाहिये। साथ ही बच्चों और पालतू जानवरों को सुरक्षित स्थान पर भेजते हुए साँप से उचित दूरी बनाए रखें और प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या संबंधित विभाग को तुरंत सूचना दें। बिना जानकारी के किसी भी प्रकार का जोखिम उठाना जानलेवा हो सकता है।
.jpg)






