शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर द्वारा अपने सामाजिक प्रोजेक्ट "खुशियों का संदूक" कार्यक्रम के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय परगासपुर में 85 बच्चों को प्रेरणादाई कहानी की किताबें वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में पढ़ने की आदत डालना और उन्हें प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से अच्छे संस्कार देना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी।
संस्थाध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने कहा कि "जेसीआई का मानना है कि एक किताब एक बच्चे का भविष्य बदल सकती है। 'खुशियों का संदूक' के माध्यम से हम बच्चों को सिर्फ किताबें नहीं दे रहे, बल्कि उनके सपनों को पंख दे रहे हैं। हमारा प्रयास है कि जौनपुर के हर बच्चे तक शिक्षा और प्रेरणा पहुंचे।"
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रहलाद तिवारी, राजीव शंकर, हरिशंकर, पंकज कुमार, प्रदीप कुमार, प्रियंका गुप्ता आदि उपस्थित रहे। स्कूल के शिक्षकों एवं बच्चों ने जेसीआई जौनपुर की इस पहल की सराहना करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया। जेसीआई जौनपुर आगे भी शिक्षा और समाज सेवा से जुड़े ऐसे प्रोजेक्ट निरंतर चलाता रहेगा।
.jpg)






