राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में स्थानीय थाना पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 6 वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। सभी को संबंधित मुकदमों में चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार मानीकला से भोनू पुत्र बनारसी दास, महरौड़ा से संत लाल पुत्र लुट्टूर, वार्ड नंबर 11 जोगियाना से पवन मौर्या पुत्र स्व. प्रेमचन्द्र और शारदा पत्नी प्रेमचन्द्र, वार्ड नंबर 10 कोहरौटी से अली हैदर उर्फ सुबलू पुत्र निजामुद्दीन तथा दीदारगंज रोड वार्ड नंबर 8 से सुनील यादव पुत्र लाल बहादुर यादव को गिरफ्तार किया गया। वहीं वार्ड नंबर 7 कासिमपुर से आरिफ पुत्र अच्छन एवं फैसल पुत्र अच्छन को भी गिरफ्तार किया गयाथा। हालांकि परिजनों द्वारा न्यायालय का रिकाल प्रस्तुत किये जाने के बाद दोनों को थाने से रिहा कर दिया गया।
यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुपम सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेटीन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में हुई। टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह के साथ उपनिरीक्षक अनिल पाठक, संजय पाण्डेय, लल्लू सिंह, शैलेन्द्र राय सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
.jpg)






