Jaunpur News: तिरंगा देश की आन—बान—शान है: डा. सरफराज

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: तिरंगा देश की आन—बान—शान है: डा. सरफराज


जफराबाद नगर पंचायत में निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा

कृपाशंकर यादव

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत के तत्वावधान में मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यात्रा में नगरवासियों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ नगर का भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ अधिशासी अधिकारी विजय सिंह सहित नगर पंचायत के कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. खान ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हमें देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए सदैव मिलकर कार्य करना चाहिए। यात्रा के दौरान पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ तिरंगे का सम्मान किया।

इस अवसर पर ईओ विजय सिंह, अवध नारायण, अमूल्य सिंह, सौरभ कश्यप, अस्कान, रिजवान बृजेश, अनीत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!