Jaunpur News: डोभी ब्लाक परिवार की तरफ से निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: डोभी ब्लाक परिवार की तरफ से निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा


खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ, सचिव, प्रधान, सफाई कर्मचारी समेत तमाम लोग रहे शामिल

केराकत पब्लिक इण्टर कालेज में हुआ समापन

विनय शर्मा

डोभी, जौनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत विकास खंड डोभी परिवार की तरफ से खण्ड विकास अधिकारी अरविंद यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों के भीतर राष्ट्र प्रेम जागृत करना, वीर सपूतों को याद करना और तिरंगे के साथ व्यक्तिगत और भावनात्मक जुड़ाव को प्रदर्शित करना है। हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा के माध्यम से इसे हम सभी देख रहे हैं कि तिरंगा यात्रा केवल यात्रा नहीं, बल्कि भारत मां, महापुरुषों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति हमारी कृतज्ञता भी है। यात्रा में सफाईकर्मियों रोजगार सेवक पंचायत सहायक समेत अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस समारोहों का हिस्सा थी। इसका मुख्य उद्देश्य "हर घर तिरंगा" अभियान को सफल बनाना था। यात्रा के दौरान सभी प्रतिभागियों ने देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।तिरंगा यात्रा एक ऐसा जुलूस है जिसमें लोग भारतीय राष्ट्रीय ध्वज लेकर चलते हैं। इससे देशभक्ति की भावना को बढ़ावा मिलता है। इतनी बड़ी संख्या में तिरंगा यात्रा में भाग लेना एक सराहनीय कदम रहा। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराना है। इससे लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत होती है। तिरंगा यात्रा रैली चंदवक बाजार भ्रमण के उपरांत ब्लॉक परिसर के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण के बाद करने के बाद तिरंगा यात्रा केराकत के पब्लिक इंटर कॉलेज तक गया जहाँ केराकत बाजार में तिरंगा यात्रा भ्रमण के बाद पब्लिक इंटर कॉलेज में समापन  किया गया।

इस अवसर पर एडीओ पंचायत रमेश यादव, एडीओ एजी दयानन्द सिंह, एडीओ कोआपरेटिव अशोक सिंह, एडीओ एसटी शिवेन्द्र मोहन शुक्ला, लिपिक लालजी राम, राधेश्याम सिंह, राजपाल, विनीत कुमार, अजय श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत, ॠषिकेश श्रीवास्तव, जेई अनिल सिंह पटेल, सचिव अजीत कुमार, किशन कुमार, दीपक कुमार, रमेश गौतम, पंकज गौतम, सुनित कुमार, मनोज कुशवाहा, मंगल दास, बृजेश गौतम, रितेश यादव, राजेश यादव, संतोष कुमार, हरिहर, प्रवीण सिंह, अमित सिंह, ब्लॉक कर्मचारी संदीप कुमार, अनिल यादव, गोपाल यादव, राजेश यादव, अतुल सिंह, रमेश कुमार, सचिन कुमार, अवधेश, करन कुमार, विजय कुमार, अरूण कुमार, विनोद कुमार, दीनदयाल यादव सहित ग्राम प्रधान लक्ष्मण राजभर, बच्चा यादव, विजय राजभर आदि लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!