Jaunpur News: जोनल स्तरीय निरंकारी इंग्लिश मीडियम समागम का हुआ आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जोनल स्तरीय निरंकारी इंग्लिश मीडियम समागम का हुआ आयोजन


सत्संग से ही जीवन में निखार आता है...

अवधेश मौर्य

जौनपुर। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की प्रेरणा से निरंकारी इंग्लिश मीडियम समागम देशभर में आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर के मड़ियाहूं पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के प्रांगण में जोनल स्तरीय इंग्लिश मीडियम समागम हुआ जहां जनपद के 43 शाखाओं से बच्चों ने बहनों ने और महापुरुषों ने भाग लिया।

समागम में उपस्थित विशाल संत समूह को संबोधित करते हुए प्रयागराज से आये महात्मा रवित जी (केंद्रीय प्रचारक) ने कहा कि मानव तन में आकर परमात्मा की जानकारी करना ही उत्तम कर्म है। इसके बाद ही भक्ति प्रारंभ होती है। परमात्मा की जानकारी के बाद ही इंसान के व्यवहार और बोली में बदलाव आता है, जीवन में नम्रता आती है। सत्संग से जीवन में भक्तों वाले गुणों का समावेश होता है। अंग्रेजी भाषा द्वारा भी सत्य संदेश को मानव मात्र तक पहुंचाया जा सकता है। नौजवानों को अंग्रेजी माध्यम के सत्संग से जुड़े रहने का अति आवश्यकता है। इससे  अंग्रेजी भाषा के प्रति संकोच दूर होगा।

इण्टरनेशनल भाषा होने के कारण सद्गुरु ने इंग्लिश मीडियम समागम जगह-जगह करा रहे हैं। कार्यक्रम में सतगुरु माताजी का संदेश भजनो, समूह गीतों, कविताओं व विचारों के माध्यम से दिया गया। अमरनाथ विश्वकर्मा (जोनल इंचार्ज) ने संगत का स्वागत, आभार व धन्यवाद किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निरंकारी सेवा दल के सदस्यों ने भरपूर योगदान दिया।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!