अबू उबैदा सिराजी भारी मतों से चुने गये अध्यक्ष
संजय शुक्ला
जौनपुर। शहर की ऐतिहासिक शाही अटाला मस्जिद के प्रांगण में रविवार को मरकजी सीरत कमेटी का चुनाव शांतिपूर्ण और सकुशल माहौल में संपन्न हो गया। चुनाव प्रभारी अब्दुल अहद की देख—रेख और कड़ी निगरानी में मतदान प्रक्रिया पूरी की गई। इस बार का चुनाव बैलेट पेपर (मतपत्र) के जरिये कराया गया जिसमें अबू उबैदा सिराजी ने अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़कर अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अबू उबैदा सिराजी अब रबीउल अव्वल पर शहर में आयोजित होने वाले सभी जलसों और पारंपरिक जुलूसों को अपनी देख—रेख में सम्पन्न करायेंगे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने नये अण्यक्ष का स्वागत किया गया।
चुनावी नतीजों का विवरण
मतदान के बाद हुई गिनती में अबू उबैदा सिराजी को सबसे ज्यादा वोट मिले। सभी प्रत्याशियों को मिले मतों का विवरण इस प्रकार है: अबू उबैदा सिराजी: 115 मत (विजेता), मेराज खान: 83 मत, आरिफ खान: 76 मत, कमालुद्दीन अंसारी: 58 मत, नेयाज ताहिर: 22 मत मिले।
इन समाजसेवियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शकील अहमद, अनवारुल हक, असलम शेर खान, साजिद अलीम, हसीन, अरशद कुरैशी, हफ़िज़ शाह, सद्दाम हुसैन, शौकत अली, अनवर खान, महताब सिद्दीकी, रियाजुल हक़, अकरम मंसूरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
.jpg)






