शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। "माँ शीतला सायं शाखा" जौनपुर नगर के स्वयंसेवकों द्वारा आयोजित स्वच्छता (श्रम साधना) में उपस्थित प्रांत पर्यावरण संयोजक कृष्ण मोहन जी ने कहा कि माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः अपनी मातृभूमि को स्वच्छ रखना हमारा छोटे-छोटे बाल स्वयंसेवकों ने अपने आचरण से प्रकट किया। स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत ही नहीं, बल्कि नागरिक कर्तव्य भी है। यह सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा करती है, संक्रामक बीमारियों के प्रसार को रोकती है और समाज और राष्ट्र के समग्र विकास के लिए एक सुरक्षित व सकारात्मक वातावरण तैयार करती है। इस मौके पर उपस्थित स्वयंसेवकों ने सरस्वती विद्या मंदिर के खेल परिसर (श्रम-साधना) स्वच्छता कार्य संपन्न किया। इस अवसर पर जिला विचारक अमरजीत जी, सह जिला कार्यवाह रविंद्र जी, नगर प्रचारक कृष्णकांत जी, सत्यम जी, रिशु जी, सुजीत जी, शाखा के पालक दिनेश जी सहित तमाम स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
.jpg)






