Jaunpur News: विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो वायरल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो वायरल


कार्यवाही की मांग को लेकर सुरेरी थाने पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता, मुकदमा दर्ज

सुरेरी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित ऑडियो को लेकर रविवार को मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। मामले में अपना दल (एस) के विधानसभा अध्यक्ष सभाजीत पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सुरेरी थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग किये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सभाजीत पटेल द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि वायरल ऑडियो में मड़ियाहूं के विधायक डॉ. आर.के. पटेल के विरुद्ध कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग, गाली-गलौज तथा धमकी भरी बातें कही गई है। तहरीर के अनुसार ऑडियो में "फरवरी के बाद विधायक को खुद देख लूंगा" जैसे कथित शब्द भी सुनाई दे रहे हैं। आरोप है कि इस प्रकार की बातचीत से विधायक की सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है। यह भी कहा गया कि यदि वायरल ऑडियो वास्तविक है तो इससे विधायक की सुरक्षा और जान-माल को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से ऑडियो की वैज्ञानिक एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया है।

शिकायत में रामपुर निस्फी प्रधान प्रतिनिधि संजय यादव तथा उनके भाई विनोद यादव पर भी आरोप लगाये गये। तहरीर के अनुसार संजय यादव के पास लाइसेंसी पिस्टल है जिसका कथित रूप से क्षेत्र में प्रदर्शन कर लोगों में भय का माहौल बनाया जाता है तथा विरोध करने वालों को जान से मारने की धमकी दी जाती है। कार्यकर्ताओं ने इस पूरे मामले की भी जांच कर उचित कार्रवाई की मांग किया है।

तहरीर के अनुसार वायरल ऑडियो सुरेरी थाना क्षेत्र के रामपुर निस्फी निवासी प्रधान प्रतिनिधि संजय यादव पुत्र रामाशंकर यादव सहित एक अन्य व्यक्ति के बीच हुई कथित बातचीत का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि ऑडियो की सत्यता और उसमें सुनाई दे रही आवाजों का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सभाजीत पटेल की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352 एवं 351(3) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य डॉ. सुनीता वर्मा, प्रदेश सचिव (युवा मंच) उदय प्रताप पटेल, राकेश मिश्रा उर्फ मुन्ना, एडवोकेट राम विलास यादव, मंगेश यादव, जय सिंह, जिलेदार पटेल, ए. सरोज वर्मा, भोला सरोज, गुड्डी गौतम, अजीत पटेल, योगेंद्र पटेल, अशोक पटेल, कन्हैया लाल पटेल, बबलू सरोज, सार्जन पटेल, रवि गुप्ता, कन्तु गौन, विनय दूबे, तूफानी पटेल, राजेश पटेल, चांदनी सरोज, सुनील पटेल, रविंद्र पटेल उर्फ डब्बू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!