Jaunpur News: सड़कों पर हो रहे जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर रोपे धान

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सड़कों पर हो रहे जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर रोपे धान




सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कुतुबपुर गांव से होकर गुजरने वाली छिमिंयां-हरिपुर सम्पर्क मार्ग पर बने गड्ढे में हुए जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को सड़क पर धान रोप करके विरोध प्रदर्शन किये।

इस दौरान ग्रामीण राम बहाल यादव ने बताया कि इस सड़क के मरम्मत को लेकर वह कई बार जनप्रतिनिधियों के कार्यालय पर जाकर प्रार्थना पत्र देकर थक गये हैं परंतु परिणाम वही 'ढाक के तीन पात।' वहीं ग्रामीण डा. विजय चौबे व बृजेश विश्वकर्मा ने बताया कि आये दिन इस सड़क पर हुये गड्ढे में भरे पानी के कारण आने जाने वाले राहगीर गाड़ियों से गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं परन्तु कोई सुध लेने वाला नहीं है।

जानकारी के अनुसार इस सड़क का मरम्मत कार्य कार्य जिला पंचायत निधि से लगभग 5 वर्ष पहले ही कराया गया था। इसके बाद वर्तमान में इस सड़क की स्थिति अत्यन्त ही जर्जर हो चुकी है। बारिश के महीने में यह सड़क पूरी तरीके से तालाब का रूप धारण कर लेती है जिससे आने—जाने वालों का राह चलना भी दूभर हो जाता है।

इस सन्दर्भ में पूछे जाने पर जिला पंचायत सदस्य अनीता यादव ने बताया कि हमारे द्वारा कई बार इस सड़क को बनवाने के लिये पत्र लिखा जा चुका है परंतु ऊपर से स्वीकृति नहीं मिल रही है। विरोध प्रदर्शन में हीरा लाल यादव, अवधेश यादव, राजकुमार चौबे, सनी गौड़, जवान यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!