हेलमेट वितरण एवं यातायात जागरूकता का किया आयोजन
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना ने लोकबंधु राज नारायण सद्भावना चौराहा पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम किया। अध्यक्ष सरला महेश्वरी द्वारा पौधा एवं हेलमेट वितरण के साथ यातायात जागरूकता बोर्ड लगाकर आमजन को सड़क सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। वहीं सचिव वंशिका सिंह ने अतिथियो का स्वागत किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि अनीता सिंह कोतवाली इंस्पेक्टर एवं विशिष्ट अतिथि सुनील तिवारी टीआई रहे। नेशनल वाइस प्रेसिडेंट जितेश आडवाणी व मण्डलाध्यक्ष गौरव सेठ ने कार्यक्रम की सराहना किया। जोन वाइस प्रेसिडेंट विनायक गुप्ता को स्मृति चिन्ह दिया गया। यातायात अधिकारी के साथ यातायात परिवार से सत्याननद तिवारी व जुल्फिकार अहमद उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संस्था की पूर्व अध्यक्ष मेघना रस्तोगी, चारु शर्मा, कल्पना केसरवानी, सदस्यगण अनीता गुप्ता, संजू सेठ, मीनू बरनवाल, शारदा गुप्ता, चंदा बरनवाल, संध्या वर्मा ने सक्रिय सहभागिता किया।
कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। अन्त में कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वरी गुप्ता ने सभी अतिथियों, सदस्यों व उपस्थित जन का धन्यवाद ज्ञापन किया। संस्थाध्यक्ष सरला माहेश्वरी व सचिव वंशिका सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य "सुरक्षित जौनपुर, हरित जौनपुर" बनान है।
.jpg)







