जौनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई की पूर्व निर्धारित बैठक रविवार को पत्रकार संघ भवन में जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 16 अगस्त को आयोजित होने वाले एक दिवसीय पत्रकार सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी की तैयारियों, कार्यक्रम की रूप—रेखा एवं संगठनात्मक दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना ने सम्मेलन की विस्तृत रूप—रेखा प्रस्तुत करते हुये कहा कि कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिये सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। साथ ही श्री अस्थाना ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।
इसी क्रम में संरक्षक डा. राम सिंगार शुक्ल 'गदेला' ने कहा कि एसोसिएशन के पूर्व में भी अनेक अध्यक्ष रहे हैं किन्तु संजय अस्थाना के नेतृत्व में संगठन ने जनपद में जो पहचान बनायी है, वह इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी। जिस स्तर के आयोजन की तैयारी की जा रही है, वैसा कार्यक्रम जनपद में पिछले लगभग 50 वर्षों में नहीं हुआ है। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से संगठन के इस महत्त्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग एवं समर्थन देने की अपील किया।
वहीं उपाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस सम्मेलन को प्रत्येक सदस्य अपना व्यक्तिगत दायित्व समझते हुये पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ सफल बनाने में जुट जायं। बैठक में सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि एक दिवसीय पत्रकार सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी में जनपद के वरिष्ठ पत्रकारों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों को आमंत्रित किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह करेंगे।
इस दौरान क्राइम प्वाइंट नामक साप्ताहिक समाचार पत्र की सम्पादक श्रीमती कमलेश गुप्ता ने एसोसिएशन की कार्यशैली से प्रभावित होकर संगठन की सदस्यता ग्रहण किया। वहीं उपस्थित लोगों ने समाचार पत्र के सफल 25 वर्ष पूर्ण होने पर ग्रापए परिवार को बधाई देते हुये शुभकामना दिया।
बैठक में देवेन्द्र खरे, आर.पी. सिंह, अखिलेश यादव, दयाशंकर निगम, सतीश चन्द्र शुक्ल, अभिषेक सिंह, कमलेश कुमार, विनोद यादव, राजेश गुप्ता, रतन लाल, विद्याधर राय, अमित निगम, श्याम रतन श्रीवास्तव, इकराम अंसारी, सोनू उपाध्याय, अखिलेश श्रीवास्तव, विशाल सोनकर, बख्तियार आलम, दानिश इकबाल, चन्द्र प्रकाश शुक्ला सहित तमाम पत्रकार साथी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महासचिव लक्ष्मी नारायण मौर्य ने किया।
.jpg)






