डाॅ. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड के सिलसिले में दो दिवसीय जनपद दौरे पर आए प्रेस परिषद ऑफ इंडिया के सदस्य अरुण त्रिपाठी क्षेत्र के सवायन गांव पहुंचे। उन्होंने यहां राज्य ब्यूरो प्रमुख संतोष दीक्षित के पिता सीताराम दीक्षित से मुलाकात करके उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुये शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी किया।
बता दें कि सीताराम दीक्षित आंख की बीमारी से अस्वस्थ चल रहे थे। हाल ही में लखनऊ में उनका आंख का ऑपरेशन हुआ है। ऑपरेशन के बाद वह घर लौट आए हैं और स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। प्रेस परिषद सदस्य ने उनकी कुशलक्षेम पूछते हुए उपचार और स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इस दौरान विशेष संवाददाता हेम नारायण द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह, संजय तिवारी, अमन वर्मा सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने सीताराम जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया।
.jpg)






