Jaunpur News: बारिश में प्राथमिक विद्यालय की दूसरी बाउंड्री भी गिरी, अवकाश रहने से टला हादसा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: बारिश में प्राथमिक विद्यालय की दूसरी बाउंड्री भी गिरी, अवकाश रहने से टला हादसा


डाॅ. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सलेमपुर प्राथमिक विद्यालय की दोनों तरफ की बाउंड्रीवाल बारिश के दौरान महज बीस दिनों के भीतर धराशायी हो गई। मंगलवार को हुई तेज बारिश में विद्यालय की उत्तरी बाउंड्री भरभराकर गिर गई। इससे पहले दक्षिणी बाउंड्री का एक हिस्सा गत एक-दो अगस्त को गिर चुका था। विद्यालय खुलने पर गुरुवार को इसकी जानकारी विद्यालय प्रशासन को हुई।

लगातार बाउंड्री गिरने से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों और शिक्षकों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से भारी बारिश और जलभराव के कारण विद्यालयों में अवकाश घोषित किए जाने से बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विद्यालय संचालित हो रहा होता और बच्चे परिसर में मौजूद होते तो दुर्घटना हो सकती थी।

प्रभारी प्रधानाध्यापिका वंदना अग्रहरि ने बताया कि विद्यालय भवन और बाउंड्री दोनों जर्जर हैं। भवन की स्थिति खराब होने के कारण बच्चों को कार्यालय और बरामदे में किसी तरह पढ़ाया जाता है। बाउंड्री के बाहरी हिस्से की मिट्टी बारिश के दौरान कट गई जिससे दीवार गिर गई। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। क्षतिग्रस्त बाउंड्री का शीघ्र पुनर्निर्माण कराया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया कि बरसात के मौसम में किसी अनहोनी से बचने के लिए जनपद के सभी जर्जर विद्यालय भवनों और बाउंड्रीवाल का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराई जाय।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!