अनुपम मौर्य
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वृहस्पतिवार को स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की जांच के लिए एसआरएम उत्तर प्रदेश द्वारा गठित टीम पहुंची। टीम में डॉ. हिंद प्रकाश मनी एडिशनल सीएमओ तथा अवधेश बहादुर डीआइसी मैनेजर शामिल रहे। टीम ने अस्पताल की ओपीडी, आईपीडी, लेबर रूम, लैब और इमरजेंसी मैनेजमेंट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी लिया।
जांच के दौरान अस्पताल में दवाओं का स्टॉक, एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन और एंटी रेबीज वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाई गई। वहीं अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी सही मिली। टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं का परीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक सूर्यभान पटेल, डॉ. एमएल भारती, डॉ. विजय यादव, डॉ. सर्वेश मिश्रा, डॉ. विशाल यादव, फार्मासिस्ट आरपी सिंह, एलटी विनोद नायक, स्टाफ नर्स मनोरमा, सुमन सिंह, आयुष्मान डाटा ऑपरेटर सद्दाम, बीपीएम राजेंद्र मौर्य, एचसीओ परमेश सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। टीम की जांच के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
.jpg)






