Jaunpur News: नगर पालिका/पंचायत के योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक

Aap Ki Ummid
follow us

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में संचालित विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई जहां नगर निकायों में कराए जा रहे निर्माण कार्यों, परियोजनाओं की प्रगति तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि नगर निकायों में संचालित प्रत्येक परियोजना एवं निर्माण कार्य स्थल पर संबंधित कार्य की संपूर्ण जानकारी प्रदर्शित करने वाला सूचना बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाए। बोर्ड पर कार्य की लागत, कार्यदायी संस्था, कार्य प्रारंभ होने की तिथि, निर्धारित पूर्णता तिथि सहित अन्य आवश्यक विवरण स्पष्ट रूप से अंकित किया जाए, ताकि आमजन को कार्य से संबंधित जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण एवं विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप ही कराए जाएं। अधिकारियों द्वारा निर्माणाधीन परियोजनाओं का नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने नगर निकायों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सड़क एवं नाली निर्माण सहित जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाय। उन्होंने निर्देशित किया कि पैदल यात्रियों के लिए निर्धारित पेडेस्ट्रियन पाथवे अतिक्रमणमुक्त एवं पूरी तरह खाली रखा जाए, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्ट्रीट वेंडरों को सुव्यवस्थित एवं चिन्हित स्थानों पर व्यवस्थित करने के निर्देश दिये जिससे फुटपाथ पर अनावश्यक अतिक्रमण न हो और यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहे। ई-रिक्शा के लिए निर्धारित पिकअप एवं ड्रॉप प्वाइंट चिन्हित करने के निर्देश दिया। साथ ही कहा कि ई-रिक्शा निर्धारित स्थानों से ही सवारियों को बैठाएं एवं उतारें, जिससे प्रमुख मार्गों पर अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

उन्होंने नगर क्षेत्र में कार्य कराने से पूर्व संबंधित कार्यदायी संस्था से समन्वय स्थापित कर अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अम्बष्ट, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी के अलावा तमाम संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!